शिमला। आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में 1 परसेंट वोट शेयर मिला है जबकि भाजपा को 43.51 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। वहीं कांग्रेस को 43.41 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। ज्यादा वोट शेयर के बावजूद बीजेपी हिमाचल चुनावों में कांग्रेस से हार गई। इसके पीछे की वजह ये रही है कि कांग्रेस ने बेहद ही कम मार्जिन से ज्यादा सीटें जीती हैं। जबकि, इस चुनाव में 68 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया है। हिमाचल में पहाड़ों पर चढ़ाई के मकसद से चुनावी मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप एक कदम भी नहीं चलती दिखी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी का स्कोर जीरो है।

यह भी पढ़े : Petrol Diesel Price Today: चुनाव परिणाम के बीच आज कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए नया रेट

इतना ही नहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पार्टी को 1 फीसदी ही वोट मिले हैं। ऐसे में दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपना जादू दिखाने वाले अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रदेश में पार्टी बुरी तरह से मात खाती दिख रही है। 

फिलहाल के रूझानों में कांग्रेस 40 और भाजपा 25 चल रही है। तीन सीटों पर निर्दलीय समेत अन्य आगे चल रहे हैं। ऐसे में रूझानों पर गौर करें तो राज्य में भाजपा का रिवाज बदलने का नहीं बल्कि कांग्रेस का राज बदलने का नारा साकार होता दिखाई दे रहा है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी(आप) को मतदाताओं ने पूर्णतया नकार दिया है।      

हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को चुनाव हुए, जिसमें 412 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में उतरे। चुनावी दंगल में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप), मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अनेक निर्दलीय उतरे थे। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े : Bypoll Election Results 2022 Live Updates:  मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव आगे 

इस बार के विधानसभा चुनाव में 76.6 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर इतिहास रच दिया था। नर्विाचन आयोग ने हालांकि राज्य में इस बार 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा था। इससे पहले वर्ष 2017 में 75.57 प्रतिशत, 2007 में 71.61 प्रतिशत और 2012 में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2017 के चुनावों में भाजपा को 44, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं थीं। दो सीटों पर नर्दिलीय और एक सीट पर माकपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।