/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/08/himachal-pradesh-anu-thakur-1670473048.png)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में आज चुनावों परिणाम आ रहा है। इससे पहले भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर (आनी) को पार्टी से निकाल दिया है। ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई
भारतीय जनता पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर श्रीमती अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः चौंकिए मतः अगर इस क्लब से जुड़ जाते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो तो मिलेंगे 17,33,5500000 रुपए
इससे पहले पार्टी ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा, विधायक होशियार सिंह, कुल्लू से पार्टी उपाध्यक्ष राम सिंह और ज्वालामुखी से अतुल कौशल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |