/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/17/image-1602954482.jpg)
राजधानी दिल्ली में एक ऐसी रसोई है जहां पर जरूरतमंदों को मात्र 1 रुपए में पूरी थाली मिलती है। दिल्ली के रहने वाली परवीन कुमार गोयल यह नेक काम कर रहे है। परवीन कुमार नांगलोई इलाके में शिव मंदिर के पास श्याम रसोई चलातेे है।
सोशल मीडिया पर उनके इस नेक काम की सभी लोग तारीफ कर रहे है। कुछ लोगों इनको भगवान का फरिश्ता बताते कह रहे है कि इस पुण्य के लिए उनको बहुत सारी दुआ मिलेगा।
1 रुपए में भरपेट खाना श्याम रसोई की खासियत है कि यहां पर कोई भी शख्स भूखा नहीं जाता है। सिर्फ एक रुपए में वह अपने पेट भरकर खाना खा सकता है। एक रुपये भी इसलिए लेते हैं ताकि लोग खाने को मुफ्त समझकर बर्बाद न करें। 51 वर्षीय परवीन ने एक इंटव्यू में बताया कि लोग तरह-तरह से दान करते हैं। कोई आर्थिक रूप से मदद करता है, तो कोई अनाज/राशन देकर। हालांकि, पहले वो 10 रुपये में एक थाली देते थे। लेकिन हाल ही ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने दाम घटाकर 1 रुपए कर दिया है। उनकी इस रसोई में हर दिन करीब 1,000 लोग खाना खाते हैं।
परवीन चाहते हैं कि दुनिया में कोई भी इंसान भूखा ना सोए। अगर कोई चाहे तो ‘श्याम रसोई’ से किसी बीमार/जरूरतमंद के लिए खाना पैक करवाकर भी ले जा सकता है। लेकिन इसलिए एक शर्त है, यह खाना तीन लोगों का ही पैक किया जाएगा। इसके पीछे भी कारण है वो यह है कि उस खाना का दुरुपयोग न हो। सोशल मीडिया पर परवीन के इस नेक काम की खूब तारीफ हो रही है। यूजर्स कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे है। एक ने लिखा कि मेरे पीजी वाले से सही खाना दे रहा है भाई. वहीं लिखा, जीते रहो!
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |