/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/16/01-1634392987.jpg)
केरल में भारी बारिश के कारण अधिकारियों को 5 जिलों में रेड अलर्ट (Heavy rain warning) जारी किया, जबकि 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट (Kerala Orange Alert) और दो जिलों को येलो अलर्ट (Kerala Yellow Alert) जारी है, राज्य के सभी 14 जिलों में भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।
राज्य में शुक्रवार शाम से भारी बारिश (Heavy rain in Kerala) हो रही है, जिससे कई जगहों पर सडक़ों पर पानी भर गया है और कई जगहों पर सामान्य यातायात प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भारी बारिश (Heavy rain warning in Kerala) की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर कहा, लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी परिस्थिति में उन्हें दी गई चेतावनियों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
विजयन ने कहा, 24 घंटे का अलर्ट जारी (Heavy rain in Kerala) और जल स्रोतों के करीब रहने वाले सभी लोगों को बहुत सतर्क रहना होगा। सभी को पहाड़ी क्षेत्रों या स्थानों पर यात्रा करने से बचना चाहिए जहां बारिश और भूस्खलन की संभावना है। इस बीच जिन इलाकों में भारी बारिश हो रही है, वहां पर्यटन केंद्रों को अगली सूचना तक बंद किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |