हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों में अगले 3-4 दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून के बढऩे की स्थिति अनुकूल है। अगले 24 घंटे में असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत तेज और कहीं कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी इस दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। 

पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। पंजाब, जम्मू और कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे था जबकि देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य था। देश के मैदानी इलाके में सर्वाधिक तापमान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

पिछले 24 घंटे में कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात , तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा झारखंड , हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कहीं कहीं बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़ें। जम्मू और कश्मीर में मौसम शुष्क रहा।