
डेंगू का लगातार प्रभाव को देखते हुए सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन हर साल सैंकड़ों लोग इसकी चपेट में आकर मर जाते हैं। आंकड़ों पर नजर डाल तो ये सख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। लाखों लोग हर साल डेंगू से पीड़ित होते हैं और उसमें से कई लोग डेंगू से जिंदगी की जंग नहीं जीत पाते हैं।
आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 में 40571 लोग इसका शिकार हुए और अगले ही साल यह आंकड़ा दोगुना हो गया। वहीं साल 2015 में 99913 लोगों में डेंगू के मामले सामने आए। वहीं साल 2016 में 129166 और 2017 में 150482 लोग डेंगू से प्रभावित हुए। उसके बाद 2018 में भी इन आंकड़ो में काफी बढ़ोतरी हुई है।
वैसे आपको बता दें कि दुनिया में हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों की वजह से मर जाते हैं। आइए अब आपको हर साल प्रत्येक राज्य में 2017 में डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा दिखाते हैें।
आंध्र प्रदेश-4381
अरुणाचल प्रदेश-15
असम-4346
बिहार-1804
छत्तीसगढ़-388
गोवा-234
गुजरात-4420
हरियाणा-4333
हिमाचल प्रदेश -442
जम्मू-कश्मीर -403
झारखंड-689
कर्नाटक-16342
केरल-19694
मध्य प्रदेश-2566
मेघालय-40
महाराष्ट्र-6894
मणिपुर-187
मिजोरम-107
नागालैंड-191
ओड़िसा-4055
पंजाब-15002
राजस्थान-7768
सिक्किम-659
तमिलनाडु-21350
त्रिपुरा-103
तेलंगाना-2773
उत्तर प्रदेश-3032
उत्तराखंड-958
पश्चिम बंगाल-10697
अंडमान-निकोबार-13
चंडीगढ़-1083
दिल्ली-8896
पुदुच्चेरी-4586
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |