जब दुनिया के सबसे बड़े जीवों की बात होती है, तो ब्लू व्हेल का जिक्र जरूर होता है। आप जानते ही हैं कि ब्लू व्हेल का शरीर कितना बड़ा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका दिल कितना बड़ा है, जहां हम साइज की बात कर रहे हैं। वैसे एक ब्लू व्हेल लगभग 30 मीटर लंबी और 200 टन तक वजनी हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः ये है किस्मत का धनीः बस एक हजार खर्च कर बन गया 20 करोड़ के बंगले का मालिक, यूं बदली जिंदगी


सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्लू व्हेल के दिल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। जब उन्होंने इस फोटो में ब्लू व्हेल का दिल दिखाया तो यूजर्स के होश उड़ गए और ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। कनाडा के 'रॉयल ओंटारियो म्यूजियम में संरक्षित और प्रदर्शित ब्लू व्हेल के दिल की इस फोटो को हर्ष गोयनका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कैप्शन में लिखा- यह एक ब्लू व्हेल का संरक्षित दिल है, जिसका वजन 181 किलोग्राम है। यह 1.2 मीटर चौड़ा और 1.5 मीटर लंबा है। इस दिल की धड़कन को 3.2 किमी से अधिक दूर से सुना जा सकता है। 

ये भी पढ़ेंः खूनी हसीनाः सोशल मीडिया पर हमशक्ल को ढूंढा, फिर चेहरे पर चाकू से किए 50 वार, पुलिस ने भी छूटे पसीने


जैसे ही उन्होंने ये दिल की फोटो और इससे जुड़े जानकारी को शेयर किया। यूजर्स ने लाइक और शेयर करना शुरु कर दिया। इस ट्वीटर को अबतक दो हजार से अधिक लाइक्स और 1 लाख 82 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर्स ने लिखा कि बेहतरीन पौधों से लेकर जानवरों और मनुष्यों तक ब्रह्मांड की अपनी रचनात्मकता है। चींटी से लेकर व्हेल तक कितनी खूबसूरती से बनाई गई है। दूसरे यूजर ने लिखा कि इतना तो मेरे घर का साइज है मुंबई में।