इस बार मिस यून‍िवर्स 2021 (miss universe 2021) कंपटीशन में 21 वर्षीय हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) भारत का प्रत‍िन‍िध‍ित्व कर रही हैं। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजरायल में होने जा रहा है। इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला है।

हाल ही में चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने 'मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' (Miss Diva Miss Universe India 2021) का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 (miss universe 2021) का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी। चंडीगढ़ की हरनाज संधू का जन्म स‍िख पर‍िवार में हुआ है। फ‍िटनेस और योग लवर हरनाज ने अपने टीनेज के दिनों में ही ब्यूटी पेजेंट के हर मंच पर भाग लेना शुरू कर दिया था। इसके एक साल बाद 2018 में हरनाज को मिस मैक्स इमर्ज‍िंग स्टार इंड‍िया 2018 (Miss Max Emerging Star India 2018) के ताज से नवाजा गया था। दो प्रतिष्ठ‍ित ख‍िताब जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंड‍िया 2019 (Miss India 2019) में हिस्सा लिया, जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं।

17 साल की उम्र तक हरनाज काफी इंट्रोवर्ट हुआ करती थीं। स्कूल में पतले शरीर के कारण उनका मजाक भी बनाया जाता था। इस वजह से कुछ समय के लिए वे डिप्रेशन से भी ग्रस्त रहीं। लेकिन फैमिली ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। वह फूडी हैं पर फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हरनाज ने बताया था कि वह हर चीज खाती है, जो उन्हें पसंद है। इन सब के बावजूद वर्कआउट करना नहीं भूलतीं। उनका मानना है कि सभी को अपने मन का खाना खाना चाहिए। मगर वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए।