बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्राची का जन्म 12 सितंबर 1989 को सूरत गुजरात में हुआ था। प्राची देसाई का नाम उन एक्ट्रेस में शुमार होता है। जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने से पहले टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। 

प्राची ने बड़ी मेहनत से अपने लिए बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर प्राची बहुत ही कम ही एक्टिव रहती हैं। जहां बॉलीवुड में आज तक इस एक्ट्रेस का नाम किस भी सितारे के साथ नहीं जोड़ा गया है। जिस वजह से वो अपने आप को प्यार के चक्कर से बहुत दूर रखती हैं। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राची देसाई की नेटवर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 72 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई फिल्म, टीवी सीरियल, वेब सीरीज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है। प्राची देसाई की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW 3 सीरीज की कार है। इस कार की कीमत भारत में लगभग 62.90 लाख रुपए है। 

प्राची ने 2006 में अपने सीरियल कसम से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें हमने ‘कसौटी जिंदगी की’ में देखा था। एक्ट्रेस के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड में आने में कोई दिक्कत नहीं हुई और वो हमें 2008 में फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ में साक्षी के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस हमें अपनी फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ में नजर आईं। अपनी लव लाइफ को लेकर प्राची कभी कोई बात नहीं करती हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों को लेकर भी कई बार चर्चा में रह चुकी हैं, जहां उनकी फिल्म ‘बोल बच्चन’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में हमें उनके साथ अभिषेक बच्चन और अजय देवगन नजर आए थे।