रेप और मर्डर के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। राम रहीम कोरोना निगेटिव पाया गया है। कोविड रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की तरफ से दी जा रही अटेंडेंट की सुविधा उससे वापस ले ली गई है। 

राम रहीम की देखभाल के लिए हनीप्रीत को अटेंडेंट पास दिया गया था, लेकिन अब यह उससे वापस ले लिया गया है। बता दें कि राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राम रहीम को अटेंडेंट की सुविधा दी गई थी। अटेंडेंट के तौर पर राम रहीम की बेटी हनीप्रीत को रखा गया था लेकिन अब यह सुविधा छीन ली गई है। 

कुछ दिन पहले राम रहीम ने अपनी तबियत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद उसका कोविड टेस्ट हुआ था जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन अब दूसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का कोविड टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आई है। हनीप्रीत को राम रहीम का अटेंडेंट बनाने का मामला काफी सुर्खियों में भी छाया था।