/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/17/a-1618661625.jpg)
भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन सिंह की आने वाली फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार 21 अप्रैल यूटयूब पर रिलीज होगी। सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहिन हमार में गुंजन सिंह, प्रेम सह, विमल पांडेय, पल्लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्य भूमिका में हैं।
'चांद जइसन दुलहिन हमार' 21 अप्रैल को यूट्यूब पर रिलीज होगी। 'चांद जइसन दुलहिन हमार' के निर्माता अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हमने फैसला किया कि हम इस फिल्म का यूट्यूब पर ही रिलीज करेंगे, जिससे लोग अपने घरों में इस फिल्म का पूरा- पूरा मनोरंजन ले सकें।
यह फिल्म बेहद पारिवारिक फिल्म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है। यह फिल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है। फिल्म की पटकथा से लेकर गीत- संगीत तक लाजवाब हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है।
फिल्म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्म के संगीत निर्देशक सावन कुमार हैं तथा गीत प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |