दिग्गज अदाकारा फारुख जफर (Veteran actress Farooq Zafar) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। फारुख जफर (Farooq Zafar) को फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) के लिए जाना जाता है। उनकी बड़ी बेटी मेहरू जफर ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मां की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें इस महीने की शुरुआत में लखनऊ के सहारा अस्पताल (Lucknow Shara hospital) में भर्ती कराया गया था।  शुक्रवार की शाम को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मेहरू ने कहा कि ‘सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ठीक नहीं थीं। उनके फेफड़े उस वक्त ऑक्सीजन लेने में असमर्थ थे जो उन्हें दी गई थी। शाम को करीब 6 बजे उनका निधन हो गया।‘

फारुख जफर (Farooq Zafar) के नाती शाज अहमद ने ट्विटर पर लिखा कि मेरी नानी और स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व एमएलसी एसएम जफर (Freedom Fighter, Former MLC SM Zafar) की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री फारुख जफर का आज शाम लखनऊ में निधन हो गया।

फारुख जफर 1963 में लखनऊ विविध भारती में रेडियो एनाउंसर्स के तौर थीं।1981 में फिल्म ‘उमराव जान’ के साथ उन्होंने पर्दे पर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने रेखा की मां की भूमिका निभाई थी।