/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/08/a-1670486194.jpg)
पेटलाद विधानसभा चुनाव की मतगणना खत्म हो गई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट की मुताबिक, कमलेशभाई रमेशभाई पटेल (मास्टर) ने कांग्रेस के डॉ. प्रकाश बुढ़ाभाई परमार (डॉक्टर) ने 17954 वोटों से हराया। इससे पहले बीजेपी के कमलेश पटेल 15457 वोटों से आगे चल रहे थे। इसे पहले, कमलेश पटेल और कांग्रेस के प्रकाश परमार के बीच टक्कर देखने को मिल रही थी। कमलेशभाई पटेल को 379 पोस्टल वोट के साथ कुल 89166 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डॉ. प्रकाश परमार को 408 पोस्टल वोट के साथ कुछ 71212 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अर्जुनभाई सिद्धाभाई भारवाड़ को कुल 4596 वोट मिले। पेटलाद विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 70 हजार 475 वोट पड़े।
यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result: गुजरात में भाजपा को मिला बंपर बहुमत, एक बार फिर चली मोदी लहर
पेटलाद विधानसभा सीट आणंद जिला के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस ने सीटिंग विधायक निरंजन पटेल की जगह डॉ. प्रकाश परमार को चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं बीजेपी ने कमलेश पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी ने अर्जुन भरवाड़ को मैदान में उतारा था। पेटलाद विधानसभा सीट पर 2007 से कांग्रेस का एकाधिकार रहा है। कांग्रेस के प्रत्याशी निरंजन पटेल इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 2017 में निरंजन पटेल को 81,127 वोट मिले थे। जबकि उनके निकट प्रतिद्वंदी बीजेपी के चंद्रकान्त डाह्याभाई पटेल (सी.डी.पटेल) को 70,483 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर 10,644 वोटों का रहा था।
यह भी पढ़ें- Gujarat Election Result: गुजरात में 1985 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है बीजेपी, फिर चला मोदी मैजिक!
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पेटलाद विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 239480 है। इनमें 122099 पुरूष और 117274 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर कुल अन्य मतदाताओं की संख्या 107 है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |