तमिलनाडु के कुन्नूर हादसे (helicopter accident) में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का भी निधन हो गया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि हैलीकॉप्टर हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh) ही जीवित बचे थे। हालांकि वे गंभीर रूप से जख्मी थे। उनका बेंगलोर के कमांड अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी ट्वीट कर वरुण सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने देश की रक्षा पूरे गर्व के साथ किया। मैं उनके निधन पर दुख व्यक्त करता हूं। उनकी देश की सेवा को कभी भूला नहीं जा सकता है।