एक बार अपनी कार की नंबर प्लेट चेक कर लीजिए क्योंकि अगर इसके आखिर में 01 है तो आपको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जल्दी से लगवा लेनी चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। इसी के साथ ही योगी सरकार ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इस गाइडलाइंस के मुताबिक अगर आपकी गाड़ी का अंतिम अंक जीरो या फिर 1 है तो  आपको 15 जुलाई 2021 से पहले अपनी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी। जिन वाहनों की नंबर प्लेट पर अंतिम नंबर 8 और 9 है तो उनके मालिकों को 15 जुलाई 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का समय दिया गया है।

अगर आपने ऐसा नहीं किया तो परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल आपका चालान काट देगा। इसके अलावा सवारी और माल ढोने वाले वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फिटनेस टेस्टिंग भी नहीं करा पाएंगे। दूसरे वाहनों के लिए भी टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

ये है पूरा टाइम टेबल
प्लेट का अंतिम नंबर और तारीख

शून्य और एक - 15 जुलाई 2021

दो और तीन - 15 अक्टूबर 2021

चार और पांच - 15 जनवरी 2022

छह और सात - 15 अप्रैल 2022

आठ और नौ - 15 जुलाई 2022

शासन की नई व्यवस्था से वाहन मालिकों को पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में काफी सुविधा होगी। कोरोना की वजह से टाइम टेबल बनाया गया है ताकि एक साथ बहुत से वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने न पहुंच जाएं।