/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/17/android-12-1637140812.jpg)
गूगल लेटेस्ट मोबाइल फोन ओएस Android 12 का अपडेट स्मार्टफोन्स में मिलना शुरू हो गया है। हालांकि Android 12 तो पहले ही आ चुका है, लेकिन इसका अपडेट अभी तक ज्यादा स्मार्टफोन्स में नहीं मिला है। गूगल का एंड्रॉयड भी है और गूगल की Pixel स्मार्टफोन्स हैं, इसलिए नए पिक्सल में Android 12 का अपडेट मिल रहा है। ऐसे में हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे बता रहे हैं जिनमें यह अपडेट दिया जा रहा है।
सैमसंग के मुताबिक Galaxy S21 सीरीज में Android 12 बेस्ड OneUI 4 का अपडेट दिया जाना शुरू कर दिया गया है। Galaxy S21 सीरीज के बाद कंपनी Galaxy Fold और Galaxy Flip सीरीज में Android 12 का अपडेट दिया जाएगा। इन हाई एंड स्मार्टफोन्स के अलावा भी कंपनी ने लिस्ट जारी की है जिन स्मार्टफोन्स में अपडेट दिया जाएगा।
OnePlus 9, OnePlus 9 Pro के लिए Android 12 का बीटा आ चुका है। इसी तरह Oppo Find X3 Pro, Find X2, Find X2 Pro में भी Android 12 का बीटा आ चुका है।
Asus Zenfone 8 और सैमसंग के Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3, Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra में भी Android 12 का बीटा डाउनलोड किया जा सकता है।
OnePlus ने अपने उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें Android 12 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus 9R, OnePlus 8 Series, OnePlus 7 Series, OnePlus Nord, OnePlus Nord 2, OnePlus Nord CE शामिल हैं।
सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप के लिए Android 12 अपडेट देना शुरू कर दिया है। हालांकि फ्लैगशिप डिवाइसेज के अलावा दूसरे स्मार्टफोन्स में कब से Android 12 बेस्ड OneUI 4 दिया जाएगा। इनमें Galaxy S20, S20+, S20 Ultra, S20 FE, Note20, Note20 Ultra, S10, S10e, S10+, S10 5G, Note10, Note 10+, Galaxy Fold, Z Fold3, Z Flip3, Z Fold2, Z Flip, Z Fold2, Z Flip, Z Flip 5G, Galaxy A82 5G, A72, A52, A52 5G, A52s 5G, A42 5G, and Galaxy Tab S7 और Tab S7+ है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |