कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तांडव तो मचाया, लेकिन इस बीच ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान जा रही है। आंध्रा प्रदेश के तिरुपति में ऑक्सीजन की कमी से 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इधर, रविवार को कोरोना की रफ्तार में कमी देखी गई। 3.66 नये मामले ही सामने आए। वहीं, मौत के बढ़ते आंकड़ों में भी कमी आई है। हालांकि, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, असम, बंगाल यूपी कर्णाटक बिहार और झारखंड समेत कई और राज्यों में अभी भी संक्रमण की दर डरा रही है। 

पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 20,136 नये मामले दर्ज किये गये हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 18,994 लोग ठीक हुए हैं। कुल एक्टिव मामले 1,28,683 हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 20,463 नये मामले सामने आये हैं। वहीं  पिछले 24 घंटे में 29,358 लोग ठीक हुए हैं और 306 और लोगों की मौत हो गयी है। प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 15,45,212 हो गये हैं और एक्टिव मामले 2,16,057 हैं।

मध्य प्रदेश में 9,754 नये मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं, एक दिन में 94 लोगों की मौत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 9,517 लोग ठीक हुए हैं। कुल एक्टव मामले 1,11,366 हो गये हैं। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में 10,920 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 1,02,099 हो गये हैं। कर्नाटक में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 39,510 नये मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं, इस वायरस केसंक्रम से 480 लोगों की मौत हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 22,584 लोग ठीक हुए हैं। कुल एक्टिव मामले 5,87,452 पहुंच गये हैं। अब तक 19,852 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 16080 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में 169 और लोगों की मौत हो गयी है। 13198 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। कुल एक्टिव मामले 2,05,730 हैं। गुजरात में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 10,990 नये मामले सामने आये हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 15,198 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामले 1,31,832 हैं। अब तक 8,629 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 40,956 नये मामले सामने आये हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 793 और लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 71,966 लोग ठीक भी हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामले 5,58,996 हैं। अब तक कुल 77,191 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के एक दिन में कोरोना संक्रमण के 4,977 नये मामले देखने को मिले हैं। वहीं एक दिन में 3,098 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामले 36,232 हैं। अब तक 1,989 लोगों की मौत हो चुकी है।