/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/02/Good-Friday-1617348399.jpg)
आज ईसाई समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ईसाई द्वारा गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। बताया जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु ने विरोध व यातनाएं सहते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। यीशु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। इस कारण से क्रूस की ईसाई समुदाय चर्च में पूजा करेंगे एवं दुख भोग पाठ करेंगे। लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में शिष्यों के पांव धुलाई की गई है।
बताया जाता है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने से उन्होंने पूर्व शिष्यों के साथ अंतिम भोज से पहले प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के पांव धो कर उनकी सेवा एवं विनम्रता का जो संदेश दिया था। इसलिए इन चीजों के कारण उनका अनुसरण किया गया जाता है। विशप काजिटन फ्रांसिस ओस्ता ने धर्म विधि पूरी की एवं पैर धोने की अगुवाई की थी। फादर जय कुमार, फादर भास्कर, फादर विंसेंट, फादर दोमनिक व फादर फिलिप ने भी अनुष्ठान किया।
सबसे पहले विशप ने तीन शिष्यों के पांव धोए, उन्हें कपड़े से पोछा एवं माथे से लगाया। उनके बाद फादर ने भी तीन-तीन शिष्यों के साथ ऐसा ही किया। विशप ने प्रभु यीशु का संदेश सुनाया, जो कि सारी दुनिया में फैल गया है। प्रभु यीशू ने मानव कल्याण के लिए अपनी जान दी थी। इस दिन को 'गुड' कहकर संबोधित किया जाता है क्योंकि उस दिन शुक्रवार था तो 'गुड फ्राइडे' कहा जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |