नई दिल्ली। अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो यही मौका है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज दोनों के ही दाम में कमी आई है। 999 प्योरिटी वाला सोना आज 50770 रुपये में बिक रहा है तो 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 56046 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें : असम के मंत्री के नाम से बनाया फर्जी वाट्सअप अकाउंट और लोगों को लगा दिया चूना, जानें सारा मामला

सोने-चांदी के दाम दिन में दो बार जारी किए जाते हैं। एक बार दिन में और दूसरी बार शाम को। 995 प्योरिटी वाला सोना आज 50567 रुपये में, 916 शुद्धता का सोना 46322 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोने के दाम 37928 रुपये हो गए हैं। 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम गोल्ड आज 29583 रुपये का बिक रहा है। उधर, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 56046 रुपये की हो गई है। 

आज सोने-चांदी के दाम में कमी आई है। 999 प्योरिटी वाला सोना आज 107 रुपये सस्ता मिल रहा है, जबकि 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम 106 रुपये कम हो गए। 916 शुद्धता का सोना 281 रुपये सस्ता हुआ है तो 786 प्योरिटी वाला गोल्ड 230 रुपये कम हो गया। बीते दिन की तुलना में आज 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 180 रुपये कम हो गए हैं। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की बात करें तो इसकी कीमत आज 699 रुपये कम हो गई है।

यह भी पढ़ें : एक लड़की के आंसूओं ने हिमंता का दिल पिघला दिया, उंगली पकड़ सुनाई कहानी, देखें वीडियो

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है। उसपर 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।