सोने-चांदी की कीमतों में एकबार फिर से तेजी आई है। पिछले हफ्ते भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई तो वहीं, इस सप्ताह भी भारतीय सर्राफा बाजार में आज पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज (06 सितंबर) को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 47573 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 47246 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है। चांदी का भाव 65116 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जो शुक्रवार शाम को 63475 रुपये प्रति किलो था।

सोने-चांदी का आज का रेट
धातु                              शुद्धता       भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम)     999     47573      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     995      47383      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     916      43577      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     750      35680      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     585           
चांदी (प्रति 1 किलो)     999      65116