इस महीने में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। आज के कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को सोना की कीमतों में हल्का उछाल देखने को मिला है। 149 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आ रही है। 306 रुपये की गिरावट के साथ 999 शुद्धता वाली  चांदी का भाव आज 62416 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
धातु                               शुद्धता     भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम)     999     46680      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     995      46493      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     916      42759      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     750      35010      
सोना (प्रति 10 ग्राम)     585      27308      
चांदी (प्रति 1 किलो)     999      62416