/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/03/gold-1614746692.jpg)
सोना-चांदी खरीदने वालों के खुशखबरी है कि इनके दाम अभी जमीन पर आ गए हैं। सोने का भाव अब 56,200 से घटकर 45 हजार के भी नीचे आ गया है जो पिछले 7 महीनों में सबसे कम है। अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया था, जो 2 मार्च को 44,760 रुपए पर आ गया है। 2021 सोने के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। 1 जनवरी से अब तक सोना 5,540 रुपए से ज्यादा टूट चुका है।
1 जनवरी से अब तक सोना 5,540 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 1 जनवरी को सोना 50,300 रुपए पर था जो अब 44,760 रुपए पर है। यानी सिर्फ 2 महीने में ही सोने की कीमत 11% कम हुई है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो वह करीब 1100 रुपए महंगी हुई है। 1 जनवरी को चांदी 66,950 रुपए पर थी जो अब 67,073 पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,719 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 1,733 डॉलर प्रति औंस पर है। अभी सोना 1,750 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5% की कटौती की है। इस समय फिलहाल सोने और चांदी पर 12.5% आयात शुल्क देना होता है। 5% की कटौती के बाद सिर्फ 7.5% इंपोर्ट ड्यूटी देनी होगी। इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |