/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/03/Gold-Vadapav-1630644457.jpg)
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का सबसे ज्यादा फैमस वड़ापाव है। मुबंई के लोग वड़पाव के बहुत ही शौकिन होते हैं। अव वड़ुपाव के शौकिन लोगों के लिए खुशखबरी है। अब सोने का वड़ापाव खाने को मिलेगी। हाल ही में दुबई के मशहूर हो होटल ने सोना का वड़पाव लॉन्च किया है जिसे 'गोल्ड वड़ापाव' नाम दिया गया है। यह देखने में जितना अच्छा लग रहा है उतना ही खाने में भी बहुत हू स्वादिष्ट बताया जा रहा है।
गोल्ड वड़ापाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। होटल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर गोल्ड वड़ापाव की तस्वीरों के साथ कहा कि हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ापाव लॉन्च किया है। दरअसल, इस होटल का नाम 'ओ पाव' है। होटल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया है कि इसे कैसे बनाया गया है और इसकी खूबियां क्या हैं। गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़े में ट्रफल बटर और चीज भरी जाती है।
वड़ा को तैयार करने के बाद इसे सोने की तरह दिखने वाले घोल में डुबोया जाता है। फिर गर्म तेल की कड़ाही में तल लिया जाता है। वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है। होटल ने इस गोल्ड वड़ापाव की कीमत 99 दिरहम (करीब 2 हजार रुपए) रखी है। इसे केवल होटल के अंदर ही खाया जा सकता है, बाहर ले जाने की इजाजत नहीं है। वडापाव को लकड़ी के बॉक्स में परोसा जाएगा। डिश को और आकर्षक दिखाने के लिए बॉक्स में नाइट्रोजन का प्रयोग किया गया है। इसके साथ स्वीट पोटेटो फ्राई और मिंट लेमोनेड भी दिया जा रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |