/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/06/a-1617704610.jpg)
राजगीर का ग्लास स्काईवॉक ब्रिज काफी प्रसिद्ध हो चुका है। राजगीर घूमने आने वाले पर्यटक एक बार ग्लास ब्रिज का रोमांचक एहसास जरूर लेना चाहते हैं। लेकिन ग्लास ब्रिज का दीदार अब आसान नहीं रहने वाला है। क्योंकि सरकार ने ग्लास ब्रिज की सैर के लिए नियम में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है।
वहीं, जब से सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया है। तभी से ग्लास ब्रिज को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि ग्लास ब्रिज को एक दिन में ढाई से तीन हजार से ज्यादा पर्यटक रोमांचक एहसास लेने पहुंचते हैं। पर्यटकों की लगातर बढ़ती संख्या वन पर्यावरण विभाग के लिए खुशी का भी पल है लेकिन इसके साथ ही साथ विभाग इस भीड़ को लेकर ग्लास ब्रिज की क्षमता के लहजे से चिंतित भी नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, ग्लास ब्रीज की क्षमता एक बार में 15 से 17 लोगों तक है। लेकिन यहां तीन गुना ज्यादा लोग ग्लास ब्रिज देखने पहुंच रहे है। जिससे इसको नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में ग्लास ब्रिज को लेकर नियमो में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। वहीं,अब एक दिन में 800 पर्यटक ही ग्लास ब्रिज पर चढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि ग्लास ब्रिज के 25 फीसदी टिकट ऑनलाइन बेचे जाएंगे ताकि एक दिन में लगने वाली भीड़ को कम किया जा सके। साथ ही, एक बार मे एक साथ 10 पर्यटक ही ग्लास ब्रिज की सैर कर पाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |