जब कोई भी लड़का या लड़की रिलेशनशिप में आते हैं तो उनके बीच आपसी तालमेल जरूरी होता है। इसी के चलते उनका यह रिश्ता आगे बढ़ता है। लेकिन यदि पार्टनर में तालमेल वाला गुण ना हो तो जिंदगी मुश्किल हो जाती है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लड़की साथ भी हुआ। उसके ब्वॉयफ्रेंड ने रिलेशनशिप में ऐसे नियम बनाए, जिसे सुनकर कोई भी किसी के साथ रिलेशनशिप में पड़ने से तौबा कर ले।

इस लड़की पर ब्वॉयफ्रेंड ने जो प्रतिबंध लगाए हैं, उसे लड़की ने 11 नियमों की लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

कैरोलिन नाम की इस लड़की ने अपने TikTok अकाउंट @ccarollynn पर अपने बॉयफ्रेंड के 'कंट्रोलिंग' नेचर के बारे में बताया है। इसमें उसके बॉयफ्रेंड ने उसे 11 नियमों की एक लिस्ट भेजी। उसका कहना है कि जब कैरोलिन यूनिवर्सिटी जाए तो इन नियमों का पालन करे।

कैरोलिन ने इन नियमों का स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोग देख चुके हैं। कैरोलिन के बॉयफ्रेंड ने उसके खाने-पीने, घूमने और यहां तक कि टाइट कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया है।

बॉयफ्रेंड की ओर से यह भी कहा गया कि कैरोलिन शराब को हाथ भी नहीं लगाएगी। और तो और स्‍नैपचैट लोकेशन तक बंद नहीं करेगी। वह लड़कों के साथ नहीं घूमेगी और बॉयफ्रेंड की दी हुई अंगूठी को कभी नहीं उतारेगी। कैरोलिन को रात 9 बजे तक हॉस्‍टल वापस आने, क्रॉप टॉप और टाइट ड्रेस नहीं पहनने और पार्टी में नहीं जाने का फरमान सुनाया गया। ऐसे तमाम नियम-कायदे कैरोलिन के पार्टनर ने उसके लिए बनाए हैं, जो उसे रोज़ फॉलो करने थे।

हालांकि बॉयफ्रेंड की इन हरकतों की वजह से कैरोलिन अब इस रिलेशनशिप को खत्म करने के बारे में सोच रही है। उसके टिकटॉक फॉलोअर्स ने भी पोस्ट पर कमेंट करके ऐसी ही सलाह दी है। हालांकि, कुछ ने इसे बॉयफ्रेंड द्वारा किया गया मजाक बताया और उससे एक बार बात करने की सलाह दी।