बलात्कार करना एक ऐसा अपराध बन गया है जो की आम बात जैसा है। हर मिनट में लड़कियों के साथ रेप होता है। दुनिया में हर सेंकेड में कम से कम 30 लड़कियां रेप होने का शिकार होती है। हाल ही में देश के बिहार राज्य की बात करें तो यहां एक हैरान कर देने वाला बलात्कार सामने आया है जहां लड़की की शादी के 15 दिन पहले ही गैंगरेप किया और विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


बिहार के पश्चिम चंपारण में यह घटना हुई है। मनचलों ने हद तो तब कर दी जब गैंगरेप का वीडियो वर पक्ष लड़के वालों को भी भेज दिया, जिस कारण से लड़की की शादी अब टूटने के कगार पर है। रिश्तों को तार तार कर हैवानों ने पीड़िता को चाकू का भय दिखाकर पांच दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिक है। लोक लाज के के भय से परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।


मां से पीड़िता का दुख नहीं देखा गया और पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद  परिजन हरकत में आए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक आरोपी धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि वह शौच करने के लिए गांव के बाहर गई  थी इसी दौरान आरोपित युवक संजय कुमार, अनिल महतो, धीरज महतो, राजू महतो और  पन्नालाल महतो ने गैंगरेप किया और वीडियो बनाया।