/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/21/01-1632228001.jpg)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची ऐसा कारनामा करते हुए दिख रहे हैं, जिससे सभी हैरान रह गए हैं। अब इस पांच साल की बच्ची को स्पाइडर गर्ल का नाम दिया गया है। दरअसल ये बच्ची बिना किसी सहारे एक झटके में दीवार पर चढ़ जाती है।
Spidergirl . wait. Wtf ? pic.twitter.com/yT9NTIPYpJ
— Ffs OMG Vids ?? (@Ffs_OMG) September 15, 2021
55 सेकेंड की इस क्लिप में लड़की सबसे पहले कमरे के एक कोने में खड़ी होती है और अपने हाथों व नंगे पैरों को दीवारों के दोनों ओर रखती है, फिर दो दीवारों के बीच खुद को हैंग कर लेती है और दीवार के छत तक स्केल करना शुरू कर देती है। जब वह सबसे ऊपर पर पहुंच जाती है तो वह अपने दोनों पैरों को हवा में करती है। यह देखने के बाद लोगों के होश फाख्ता हो गए। पूरा वीडियो देखने के बाद लोग बच्ची को 'स्पाइडरगर्ल' नाम दे रहे हैं।
यूजर्स ने जैसे ही इस वीडियो को देखा तो सोच में पड़ गए। ट्विटर पर 'Ffs OMG Vids' नाम के अकाउंट से 'स्पाइडरगर्ल' कैप्शन के साथ शेयर किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे 745k से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स लड़की के कौशल से बेहद प्रभावित हुए। नेटिजन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो लड़की के इस टेक्नीक को घोस्ट जैसी हरकत बता रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |