/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/05/01-1641365682.jpg)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान (Galwan) में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है।
गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने (tricolor in galwan) की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है। गांधी ने ट्वीट किया, भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने ‘जय हिंद गलवान’ (Jai Hind Galwan) को हैसटैग भी किया है। गौरतलब है कि गांधी ने कल गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था। दरअसल, चीन ने नव वर्ष के मौके पर गलवान में अपना झंडा फहराए जाने का दावा किया। चीन की सरकारी मीडिया ने 1 जनवरी को एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, न्यू इयर डे 2022 को गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीन का राष्ट्रीय झंडा लहराया। राष्ट्रीय झंडा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक बार बीजिंग के तियानमेन स्क्वैयर पर भी लहराया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |