/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/19/low-fuel-1611063497.jpg)
इस दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां गाड़ी तेल खत्म हो जाता है तो ड्राइवर को सजा दी जाती है। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर हेलो की बजाए लोगों को अपना नाम बोलना होता है। यह देश कोई और नहीं बल्कि जर्मनी है जो यूरोप के सबसे विकसित देशों में शुमार है।
जर्मनी में आप अपनी गाड़ी को चाहे जितनी भी तेज रफ्तार से दौड़ा सकते हैं। जर्मनी में गाड़ी तेज चलाना अपराध नहीं माना जाता है लेकिन अगर बीच रास्ते में आपकी गाड़ी में ईंधन खत्म हो जाता है तो इसे अपराध माना जाता है। इस अपराध के लिए आपको सजा मिल सकती है या जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
दुनियाभर में लोग फोन उठाते ही हेलो बोलते हैं लेकिन जर्मनी में लोग हेलो के बजाय अपना नाम बोलते हैं।
इसके अलावा एक फेक्ट यह भी है कि दुनिया का सबसे ऊंचा चर्च भी जर्मनी में स्थित है। इस चर्च का नाम उल्म मिंस्टर है। इस चर्च की ऊंचाई लगभग 530 फीट है। इस चर्च में लगभग 2000 लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं।
भारत में लोग एडवांस में भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे देते हैं लेकिन जर्मनी में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। यहां पर सिर्फ जन्मदिन के दिन ही शुभकामनाएं दी जाती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |