हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि से 10 दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ हो जाते हैं जो अनंत चतुर्दशी तक चलते हैं। इसबार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह त्योंहार 10 सितंबर 2021 शुक्रवार से प्रारंभ होगा और 19 सितंबर तक चलेगा।

लेकिन आपको बता दें कि भगवान गणेश जी को सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्मि मुस्लिम भी मानते हैं। जी हां, यह सच है दुनिया सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया गणेश का बहुत बड़ा भक्त है। इतना ही बल्कि वो अपने सरकारी नोटों पर गणपति की फोटो तक छापता है।

इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है। दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है।  

इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है, जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।

दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।