/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/10/Untitled-1641805164.png)
ईंधन की कीमतों के खिलाफ कजाकिस्तान (Kazakhstan) में पूरजोर विरोध किया जा रहा है। इस विरोध ने देश में राजनीतिक संकट पैदा कर दिया है। संकट में राष्ट्रपति को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रूस के नेतृत्व वाले सुरक्षा गठबंधन से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है। इस के साथ हाल ही में कजाकिस्तान (Kazakhstan) में विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम 164 लोग मारे गए थे जबकि लगभग 6,000 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
पश्चिमी कजाकिस्तान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर अल्माटी (Almaty) में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मरने वालों के आंकड़े सिर्फ आम नागरिकों से जुड़े हैं या नहीं। रिपोर्टों के अनुसार, अल्माटी ने 103 मौतों के साथ सबसे अधिक मौतों की सूचना दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में तीन नाबालिग हैं, जिनमें एक 4 साल की बच्ची भी शामिल है। लोगों के घायल होने के कुल 2200 आधिकारिक आंकड़े थे जिनमें 1300 सुरक्षा अधिकारी भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों में से 5800 को पुलिस ने हिरासत में लिया।
यहां तक कि प्रशासनिक भवनों पर भी प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, सुरक्षा बल इमारतों पर नियंत्रण हासिल करने में सक्षम थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |