
कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में इंटरनेट ही लोगों के लिए एकमात्र सहारा बनकर रह गया था। इस दौरान लोगों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, इसे लेकर रिसर्च की गई। इस रिसर्च में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। रिसर्च के मुताबिक सबसे ज्यादा जिन सवालों के जवाब तलाशे गए, वे सवाल नपंसुकता, ब्रेस्ट कैंसर, शेविंग और बालों के झगडऩे से जुड़े थे।
इस रिसर्च के अनुसार, गूगल पर 68,600 लोगों ने सर्च किया कि कमजोर इरेक्शन नपुसंकता की निशानी है क्या? इसके जवाब में एक्सपट्र्स ने बताया कि कोई पुरुष कमजोर इरेक्शन महसूस करता है तो जरूरी नहीं कि इसका कारण नपुसंकता ही हो। कई बार डायबिटीज, ओबेसिटी और हाईबीपी भी इसके कारण होते हैं।
सवाल: क्या शेविंग करने से बाल ज्यादा बढ़ते हैं
रिसर्च के मुताबिक दूसरा सवाल शेविंग से जुड़ा था। हर साल औसतन 68,400 लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि क्या शेविंग करने से दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं? एक्सपट्र्स के मुताबिक इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि शेविंग से आपके बाल घने होते हैं।
सवाल: पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है क्या
रिसर्च के मुताबिक 61 हजार से ज्यादा लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि क्या पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर नहीं हो सकता है? वहीं चौथा सवाल बाल झडऩे से संबंधित था। हर साल औसतन 52,100 लोगों ने सर्च किया कि क्या टोपी लगाने और चोटी बढ़ाने से पुरुषों के बाल झड़ते हैं? उधर, पांचवां प्रश्न 51,000 लोगों ने पूछा। सवाल था कि क्या प्रोटीन को वर्कआउट के तुरंत बाद लेना चाहिए या नहीं या उन्हें कौन सा प्रोटीन खाना चाहिए।
टॉप 5 सवाल
नपुसंकता: 68 हजार
शेविंग: 68 हजार
ब्रेस्ट कैंसर: 61 हजार
हेयर फॉल: 52 हजार
प्रोटीन डाइट: 51 हजार
(लोगों ने किया सर्च)
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |