/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/08/image-1620476069.jpg)
एक ओर आज जहाँ समाज में सामान्य से कारणों पर बहुत करीबी रिश्तों के टूटने की खबर सामने आती हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे भी कई मामले हैं जिसमें लोगों ने रिश्ता निभाने में मिसाल कायम कर दी हैं।
एक ऐसा ही मामला केरल में देखा गया जहाँ अपनी दोस्ती और मरते हुए दोस्त को दिए वचन को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यैसे तो ये मामला पुराना हैं पर इसकी कहानी किसी को भी चौका सकती हैं। दरअसल एक साठ वर्षीय व्यक्ति ने अपने मृत दोस्त की पत्नी से विवाह किया। इसके बाद अपने मित्र को याद करके वो फफककर रोया।
जानकारी के अनुसार केरल के त्रिशुर जिला के एक वृद्धाश्रम में 67 वर्षीय कोचनियान मेनन और 66 वर्षीय पीवी लक्ष्मी अम्माला ने एक दूसरे से शादी कर ली। लगभग डेढ़ साल पहले हुई ये शादी सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई थी। लोग इस शादी के जरिए प्रेम की कोई उम्र नहीं होती का उदाहरण दे रहे हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी हैं।
मेनन और अम्माल एक दुसरे को 30 साल से जानते हैं। अम्माल के पति और मेनन बहुत अच्छे दोस्त थे। लगभग 21 साल पहले जब अम्माल के पति का देहांत हुआ था, तब उसके पति ने मेनन को उसकी पत्नी की देखभाल करने की जिम्मेदार सौंपी थी और वचन लिया था कि मेनन उसकी पत्नी का अच्छे से ख्याल रखेगा।
इस वचन को पूरा करने के लिए मेनन गाहेबगाहे अम्माल के घर जाते थे। इस तरह दोनों के बीच एक आत्मीयता का संबंध बन गया। इसके बाद जब कुछ समय बाद अम्माल एक वृद्धाश्रम में आ गई और कुछ समय बाद मेनन भी उसी वृद्धाश्रम में रहने आ गए। यहाँ दोनों के बीच करीबियां बढ़ती रही और दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी मान लिया।
इस प्रेम कहानी की जानकारी मिलते ही वृद्धाश्रम में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही ये खबर आश्रम के प्रबंधन तक पहुंची तो उन्होंने इन दोनों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी। वृद्धाश्रम के संचालक वी जी जयाकुमारी ने कहा कि इस आश्रम में कई के परिजन मिलने आते हैं पर महीनों बाद और कुछ लोगों के परिजन तो उनका हाल पूछने नहीं आते। ऐसे में हम लोग ही एक दूसरे का सहारा बनते हैं और हम अपना जीवन गुजार देते हैं. ऐसे में इस रिश्ते का होना एक खास अनुभव देता हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |