/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/16/online-fraud-1610806435.jpg)
चीन की 2 महिलाओं वाले गैंग ने 40000 हजार लोगों को ठग लिया है और इस ठगी के लिए वो लोगों को ऐसे बेवकूफ बनाते थे कि कि पता भी नहीं चलता था। चीन की दो महिलाओं समेत यह 12 लोगों का एक समूह था। इसको दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ऐप्स के जरिए करीब 40 हजार लोगों के साथ ठगी की है। इस ऐप के जरिए ये लोग एक लुभावनी मार्केटिंग स्कीम लोगों को बता रहे थेए जिसमें मालवेयर था। साइबर सेल के के अनुसार इन लोगों ने करीब दो महीनों में इन 40 हजार लोगों को ठगा। गिरफ्तार लोगों में 27 साल की चोहोंगे देंग देओंग और 54 साल की वू जियांईझी चीन के सिन्हुआ प्रांत की रहने वाली हैं। इन लोगों के पास से करीब 25 लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं और 4.75 करोड़ रुपये कई बैंक खातों में ब्लॉक किए गए हैं। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी। आइए जानते हैं ये लोग कैसे करते थे ठगी।
इस ठगी की शुरुआत होती थी एक ऐप डाउनलोड करवाने से। सबसे पहले वॉट्सऐप मैसेज के जरिए टारगेट लोगों को एक लिंक सर्कुलेट किया जाता था। इस मैसेज में एनक्रिप्टेड शॉर्ट यूआरएल होता था जिसके जरिए newworld.apk ऐप डाउनलोड होता था। पुलिस के अनुसार इस यूआरएल को फॉरेन्सिक टीम ने चेक करने के बाद कहा था कि ये एक मालवेयर है। इस ऐप पर रोजाना 30 मिनट बिताने वालों को 3000 रुपये तक का रोजाना कमीशन देने का ऑफर दिया जाता था। उन्हें बताया जाता था कि उनका काम फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर इंटरनेट सेलेब्रिटीज को प्रमोट करने का रहेगा।
इस एप के जरिए फेसबुक, यूट्यूब आदि पर इंटरनेट सेलेब्रिटी का प्रमोशन करने पर यूजर के अकाउंट में 6 रुपये डाल दिए जाते थे। और अधिक पैसे कमाने के लिए वीआईपी अकाउंट लेना होता था। लेकिन इनके लिए यूजर को पैसे देने होते थे। पुलिस के अनुसार एक महिला ने आरोप लगाया है कि इस ऐप के जरिए उससे करीब 50 हजार रुपयों की ठगी की गई है। महिला ने बताया कि उन्हें इस ऐप का लिंक एक सहकर्मी ने भेजा था।
पुलिस के अनुसार जो ऐप डाउनलोड करवाया जाता था वह बहुत सारी खतरनाक जानकारियां हासिल कर लेता था। इसमें नए सॉफ्टवेयर पैकेज इंस्टॉल करने की परमिशन, फोटो लेने और वीडियो बनाते की परमिशन, एसडीकार्ड को रीड करने, बदलने या उसका कंटेंट डिलीट करने की परमिशन भी ये ऐप ले लेता था। यह यूजर के फोनबुक और मैसेज को भी पढ़ लेता था।
यह ऐप QQ ब्राउजर भी डाउनलोड कर देता था जिसे जून 2020 में ही भारत सरकार ने बैन कर दिया है। ऐप और वेबसाइट के आईपी एड्रेस चीनी कंपनियों के पाए गए। छानबीन से पता चला है कि फ्रॉड के कमाए गए पैसे अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों के बैंक खातों में जाते थे। इन कंपनियों के पते और उनके भारतीय डायरेक्टर्स संदेहास्पद पाए गए। कुछ कंपनियों के मुख्य डायरेक्टर चीनी पाए गए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |