फ्रांस ने अपने देश के राष्ट्रीय झंडे (France National Flag) में बदलाव कर सभी को चौंका दिया है। अब झंडे में नीले रंग की जगह गहरा नीला (नेवी ब्ल्यू) दिखेगा, जो पूर्व में हुई फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution) का प्रतीक है। बताया जा रहा है कि फ्रांस ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में बदलाव एक साल पहले ही कर दिया था। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

अब झंडे में अचानक बदलाव देखकर लोग राष्ट्रपति मैक्रों (President Macron) की आलोचना कर रहे हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह परिवर्तन 1914 में द्वितीय विश्व युद्ध के अपने सैनिकों व फ्री फ्रांस क्रांति (French Revolution) में भाग लेने वाले अपने स्वंसेवकों की याद में किया है। 

नेवी ब्लू रंग फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution), प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के बलिदान को दर्शाता है। इससे पहले साल 1976 में तत्कालीन राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी’ टाइंग ने यूरोपीय संघ झंडे के रंग के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए हल्के नीले रंग में किया था।