/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/09/jwalerry--1625829089.jpg)
पुरातत्वविदों ने दुनिया के सबसे पुराने गहनों की खोज कर ली है। हजारों सालों पहले भी हमारे पूर्वज गहने पहना करते थे। उस काल में भी अपनी खुबसूरती को लेकर सजक रहते थे। इन गहरनों को जर्मनी में हार्ज पहाड़ों की तलहटी स्थित यूनिकॉर्न गुफा के प्रवेश द्वार के पास खोजा गया है। यहां अति प्राचीन दुर्लभ आभूषण की खोज की गई थी। जहां इन्हें रखने के लिए एक बड़ा सपाट बेस बनाया गया था। इसे हिरण के खुर (पैरों में मौजूद नाखून) से बनाया गया है।
ये 51 हजार साल पुराना है। रिसर्चर्स ने दावा किया है कि इसका इस्तेमाल करीब 40 हजार साल पहले समाप्त हुई प्रजाति 'निएंडरथल' किया करती थी। जर्मनी के हनोवर स्थित स्टेट सर्विस फॉर कल्चरल हेरिटेज की टीम का कहना है- निएंडरथल प्रजाति आज के जमाने के लोगों की तरह सुंदर दिखने का प्रयास करती थी। शोधकर्ता डॉक्टर डिर्क लेडर के मुताबिक, गहना बनाने से पहले हड्डी की कठोरता को दूर किया जाता था।
ऐसे बनाते थे गहने
हड्डी की कठोरता को दूर करने के लिए गर्म पानी में हड्डी उबाली जाती होगी। हड्डी नर्म होने पर इसमें डिजाइन उकेरा जाता था। एक औंस (28 ग्राम) वजनी, ढाई इंच लंबे और डेढ़ इंच चौड़े गहने में आधे से एक इंच तक लंबी रेखाएं हैं। इन्हें 90 डिग्री के एंगल पर उकेरा गया है। रिसर्चर्स ने गहने की 3डी माइक्रोस्कोपी और सीटी स्कैन कर पता लगाया कि डिजाइन बनाने के लिए निएंडरथल ने नुकीले पत्थरों और तेज धारदार औजारों का इस्तेमाल किया। इस हिसाब से देखे तो निएंडरथल प्रजाति काफी एडवांस थी।
निएंडरथल प्रजाति और होमो सेपियंस के बीच करीब 50 हजार साल पहले संबंध होने लगे थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |