पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab assembly elections) से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान (joginder singh mann joins AAP) ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि जोगिंदर सिंह मान बीते 50 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। 

50 साल पुराना संबंध तोड़ा

आप नेता और पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद जी के ²ष्टिकोण से प्रेरित होकर, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और 3 बार विधायक जोगिंदर सिंह मान (joginder singh mann) जी कांग्रेस के साथ अपने 50 साल पुराने संबंध को समाप्त करते हुए आप में शामिल हो गए। वह वर्तमान में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कापोर्रेशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। बता दें कि बेअंत सिंह (Beant Singh), राजिंदर कौर भट्टल और अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी मौजूद थे। 

इन वजहों से नाराज थे मान

बताया जा रहा है कि वह फगवाड़ा को जिला न बनाने और पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले के दोषियों को सजा न दिए जाने से नाराज थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि फगवाड़ा से इस बार उनका टिकट कट सकता था, इसलिए वह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस छोडऩे से पहले जोगिंदर सिंह मान (joginder singh mann) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को एक चिट्ठी भी लिखी। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं फगवाड़ा से तीन बार विधायक रह चुका हूं। मैं कभी कांग्रेस छोडऩा नहीं चाहता था, लेकिन कांग्रेस घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दे रही है। मेरी अंतरात्मा मुझे आगे नहीं बढऩे दे रही है। बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।