
राज्य के कमलपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक व संसदीय सचिव रह चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उत्तरा कलिता नहीं रहीं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं और अन्य संगठनों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
उनका शनिवार शाम 4.30 बजे यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत उत्तरा कलिता सामाजिक जीवन में हमेशा आगे बढ़कर योगदान करती रही हैं।
उन्होंने खासतौर से राज्य की महिलाओं को समाज में सशक्त नेतृत्व देने के लिए अपने कार्यों से प्रेरणा दी थी। बोरा ने पूर्व विधायक कलिता के निधन पर कांग्रेस के लिए खासतौर से अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |