/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/28/01-1640682581.jpg)
पंजाब के रहने वाले मशहूर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया (Dinesh Mongia) ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पंडित दीन दयाल मार्ग स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम में मोंगिया को पंजाब में पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत (Gajendra Shekhawat) एवं पार्टी के महासचिव दुष्यंत गौतम और पंजाब भाजपा के कई नेता मौजूद थे।
माना जा रहा है कि भाजपा मोंगिया को राज्य विधानसभा चुनावों (punjab assembly elections) में टिकट दे सकती है। मोंगिया (Dinesh Mongia) वर्ष 2001 से 2007 के दौरान छह वर्ष तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे तथा उन्होंने 57 एकदिवसीय मैच खेले जिनमें से गुवाहाटी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक शतक और अन्य मैचों में 4 अर्धशतक लगाये थे। एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 1230 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 विकेट भी लिये थे। वह वर्ष 2003 में विश्व कप क्रिकेट टीम का भी हिस्सा थे।
सियासी पारी को लेकर मोंगिया (Dinesh Mongia) ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। आज देश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई और पार्टी नहीं है। इसके साथी ही कांग्रेस के पूर्व विधायक फतेह बाजवा, अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट एडीसी (सेवानिवृत्त) एवं एडवोकेट मधुमीत ने भी दिल्ली में भाजपा का दामन थामा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |