/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/13/552277-oscar-fernandes-1631535598.jpg)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। ऑस्कर फर्नांडिस ने कर्नाटक के मंगलुरु में 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फर्नांडिस ने यूपीए सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था। ऑस्कर फर्नांडिस को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। फर्नांडीस ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी काम किया था।
ऑस्कर फर्नांडिस का जुलाई से मेंगलुरु के येनेपोया अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। योग करते समय आकस्मिक रूप से गिरने के बाद चोट लगने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई गई। वे पहली बार 1980 में उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए। उसी निर्वाचन क्षेत्र से, ऑस्कर 1984, 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए फिर से चुने गए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |