
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। सिंह को गत 13 अप्रैल को कोरोना संक्रिमत पाए जाने के बाद उपचार के लिये यहां मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार पर संतोष व्यक्त किया है। वहीं उनकी पुन: की गई कोरोना जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। वह अब कुछेक दिन और निगरानी में रहेंगे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शिमला लौटेंगे।
उनके पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य ङ्क्षसह ने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |