पटना। बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार (Tarun Kumar, former president of Bihar Youth Congress) रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (BJP State President Sanjay Jaiswal) और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Union Minister of State for Home Nityanand Rai) की मौजूदगी में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कुमार ने भाजपा (BJP) में शामिल होने की घोषणा की। 

इसके बाद कुमार के साथ ही शामिल हुए अन्य नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर जायसवाल और राय ने कहा कि कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हुए नेताओं से संगठन को और मजबूती मिलेगी। राज्य के लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री कुमार के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।