/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/16/16_09_2021-spacex_inspiration4-1631775210.jpg)
अंतरिक्ष यात्रा अब शुरू हो चुकी है। हाल ही में इतिहास में पहली बार बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी Space X का पहला आल-सिविलियन क्रू अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया है। कंपनी ने पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा के लिए भेजा है। बता दें कि इस मिशन को इंसपिरेशन 4 नाम दिया गया है।
धरती की कक्षा में जाने वाला ये पहला नॉन प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट्स का क्रू है। अंतरिक्ष में जाने वाले चारों यात्री ड्रैगन कैप्सूल से अंतरिक्ष में रवाना हुए हैं। ये यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 160 किमी ऊंची उच्च कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए अंतरिक्ष में तीन दिन गुजारेंगे।
इसके बाद स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा और फ्लोरिडा के तट से नीचे गिर जाएगा। इस मिशन की कमान 38 साल के इसाकमैन के हाथों में है। इसाकमैन पेमेंट कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क की अंतरिक्ष पर्यटन की दुनिया में पहली एंट्री है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |