कई लोगों को कमर दर्द यानि Back Pain की समस्या अक्सर परेशान करती है। कई बार गलत तरीके से उठने बैठने, सोने या फिर भारी सामान उठाने से कमर में तेज दर्द हो जाता है। कमर दर्द की समस्या में ट्रीटमेंट के साथ आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ चीजें खाने से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

कमर दर्द की समस्या में मीठी चीजें (sweet things) खाना खतरनाक हो सकता है। मीठी चीजें खाने से सूजन हो सकती है और इससे वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से कमर का दर्द और ज्यादा बढ़ जाएगा।

रिफाइंड अनाज खाने से बेहतर होगा कि साबुत अनाज खाएं। सफेद ब्रेड या पिज्जा जैसी चीजें खाने से परहेज करें। कमर दर्द की समस्या में इन चीजों को खाते हैं तो इससे सूजन और दर्द बढ़ सकता है।

सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से परहेज करें। कमर दर्द की समस्या हो तो पिज्जा, बर्गर या फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों से दूर रहें।

कार्बोनेटेड ड्रिंक में केमिकल मौजूद होते हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसे पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे सूजन की समस्या हो सकती है और दर्द बढ़ सकता है।