
पूर्वोत्तर राज्य असम के हैलाकांडी में आई बाढ़ से जान माल को काफी नुकसान हुआ है। राज्य में बाढ़ से अबतक 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार है। नदियों का पानी खतरे के स्तर से नीचे पहुंच गया है। डिप्टी कमिश्नर आदिल खान ने कहा है कि पहले की तुलना में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार है।
#AssamFloods: Visuals from Assam's Hailakandi. More than 25 people have died in the state due to flooding till now pic.twitter.com/oLrex1cB7I
— ANI (@ANI) June 22, 2018
उन्होंने आगे कहा कि तीन लाख में से करीब साठ हजार लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। लोग अपने घरों को वापस लौट रहे हैं, इसलिए अब 145 में से अब केवल 31 राहत शिविरों में ही लोग हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कहर से उत्तर पूर्वी भारत में भारी नुकसान हुआ था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |