/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/07/15/floods-5969f85f7f2c9.jpg)
भारी बारिश के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है. असम और त्रिपुरा में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं असम में बाढ़ की वजह से यहां अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं त्रिपुरा के तीन जिलों में अचानक बाढ़ आने से कम से कम 4,500 परिवार बेघर हो गए हैं।
असम के 21 जिलों के साढ़े 22 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं लेकिन आर्मी ने असम में युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया है. पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से बातचीत कर बाढ़ पर जानकारी ली. गौरतलब है कि इस साल बाढ़ की वजह से असम में दूसरी बार बाढ़ से हालात बिगड़े हैं।
पिछले चार दिनों में बाढ़ की वजह से 15 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 35 लाख लोगों को दूसरी जगह पर शिफ्ट होना पड़ा है। बाढ़ की वजह से नॉर्थ ईस्ट भारत का बाकी देश से संपर्क कट गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 37 भी बाढ़ में डूबा है। ब्रह्मपुत्र और बाकी नदियों के स्तर में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है और इसकी वजह से कई ट्रेनों को भी रद करना पड़ा है। गुवाहाटी समेत कई जगहों पर ब्रह्मपुत्र नदी समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |