/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/20/763864-flaxseed-benefits-1639978625.jpg)
सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में गर्म गर्म खाने का ही मन करता है। सर्दी में हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूर होता है। जैसे कि हम जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें विंटर में खाने से डबल फायदा मिलता है। अलसी (Flaxseed) भी सर्दियों में सबसे बेस्ट डाइट है। इसे खाने से न सिर्फ वेट लॉस होता है बल्कि स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
अलसी को रोस्ट करके इसे पीस लें। इसका पाउडर बनाकर रख सकते हैं।
आप अलसी (Flaxseed) के लड्डू भी बना सकते हैं। इसके लिए अलसी को रोस्ट करके इसे पीस लें। फिर आटे को घी में भून लें। इसमें अलसी ला पाउडर, गुड़ का पाउडर, तिल, बादाम डालकर लड्डू बना लें। इसे खाने से वेट लॉस होता है।
अलसी (Flaxseed) को उबालकर इसमें उबली हुई मूंगदाल डाल दें। फिर इसमें प्याज, टमाटर, धनिया और मिर्च बारीक काटकर डाल लें। इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कर खाएं।
अलसी (Flaxseed) को आप ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं। ओट्स बनाते समय इसमें अलसी का पाउडर बनाकर डाल दें। आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार है।
अलसी (Flaxseed) के बीज का रोज सेवन करने से आपका पाचन का ठीक रहता है। आपको अगर डायबिटीज की परेशानी है या बीपी कम रहता है, तो आपको अलसी का सेवन जरूर करना चाहिए।
स्किन प्रॉब्लम दूर करने के लिए भी अलसी के बीच बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |