/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/02/12-1630494278-1630556786.jpg)
कई बार मछुआरे के हाथ समुंद्र में ऐसी ऐसी चीजें हाछ लग जाती है जो उनकी किस्मत बदल कर रख देती है। इसी तरह से गरीब मछुआरे से करोड़पती बन जाते हैं। इसी तरह से महाराष्ट्रा में कुछ ऐसा ही एक मछुआरे के साथ हुआ है जिससे हाथ लग जाता है कि उसे काफी रुपये मिल जाते हैं। महाराष्ट्रआ के पालघर से एक मछुआरे के साथ यही हुआ है जिससे पालघर का एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया है। बता दें कि यह सब तब हुआ जब चंद्रकांत के हाथ 'सोने के दिल' वाली घोल मछलियां लग गईं। जानकारी के लिए बता दें कि यह घोल मछली एक प्रकार की ब्लैकस्पॉटेड क्रोकर मछली है जिनकी मांग विदेशों में खूब होती है।
बता दें कि यह घटना महाराष्ट्र के पालघर की है जहां जिले के मुरबे गांव के मछुआरे चंद्रकांत की नाव मानसून में मछली पकडने पर प्रतिबंध हटने के बाद समुद्र में गई थी। जब समुद्र में जाल भारी हुआ तो उसे बाहर खींचा गया। नाव पर सवार सभी ये देखकर हैरान हो गए कि जाल में 150 के करीब घोल मछलियां थी। इतनी बड़ी संख्या में घोल मछलियां देख सभी खुशी से झूम उठे।
खुशी से किनारे पर लौटे फिर मछलियों की बोली लगाई गई तो उसकी एक करोड़ 33 लाख के करीब की बोली लगी। बता दें कि घोल मछलियां काफी लाभकारी होती है, इनका इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है। इस वजह से एक मछली की कीमत काफी महंगी होती। मंहगी होने के कारण इन मछलियों को सोने के दिल वाली मछली के नाम से भी जाना जाता है। चंद्रकांत के बेटे सोमनाथ ने बताया कि घोल मछलियों के पेट मे एक थैली होती है जिसकी बहुत मांग है। चंद्रकांत ने बताया था कि अभी सौदा पूरा होना बाकी है, बस बात हो गई है। सोमनाथ ने घोल मछलियों की कई खूबियां भी गिनाई हैं, इनकी मांग विदेशों में भी खूब होती है।
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब किन्हीं खास मछलियों की वजह से कोई आदमी करोड़पति बना हो। इससे पहले भी दुनियाभर में कई मछुआरों को बड़ी दुर्लभ मछलियां मिली है, जिन्हें बाजार में बेहद ऊंची कीमत पर बेचा गया है। व्हेल की उल्टी के मिलने की वजह से भी कई मछुआरों करोड़पति बने हैं, यह अलग बात है कि ऐसा बहुत कम ही होता है कि लोगों को व्हेल की उल्टी मिल जाए। लेकिन जब मिलती है तो वे भी करोड़पति बन जाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |