मछली खाने के बहुत से फायदें हैं। मछली सेहत के लिए बहुत ही शानदार खाना है। मछलियाँ मीठे पानी के स्त्रोतों और समुद्र में बहुतायत में पाई जाती हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि समुद्र तट के आसपास के लाकों में मछलियाँ खाने और पोषण का एक प्रमुख स्रोत हैं। मछली प्रोटीन से भरपूर एक खाद्य पदार्थ है।

मछली खाने से कई तरह के फायदें होते हैं। इससे भी खास फायदेमंद है मछली की मुंडी। जी हां का मछली का मांस ही नहीं मछली का सिर खाने में जितना लजिज होता है उतना ही यह फायदेंमत होता है। मछली के सिर के जबरदस्त फायदे होते हैं। यह सबसे ज्यादा हार्ट पेंशट के लिए खास होती है।

मछली के सिर के फायदें-

• हार्ट पेशेंट्स के लिए मछली बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और

उसकी मांस-पेशि‍यों को मजबूत बनाता है। मछली में लो फैट होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने नहीं

पाती है। मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सुरक्षा में मदद करता है।
• जो लोग नियमित रूप से मछली का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर होने का खतरा कम होता है। मछली में

ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करता है। इसे खाने से ब्रेस्ट

कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो अपने आहार में मछली

को इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।
• मछली का सिर खाने से आंखों संबंधी समस्याएं भी समाप्त होने लगती है, जिन लोगों को आंखों से

कम दिखाई देता है उन्हें मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।ऐसा करने से उनकी आंखों की रोशनी

धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।