
मुंबई में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात मुंबई के वसई वेस्ट में ईवी कार में आग लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
लो सफ़र शुरू हो गया तू मेरा हमसफ़र हो गया!
— Bhavana chaudhary (@Bhavana09798359) June 23, 2022
Tata Nexon EV catches fire first time. No reason found yet #tatanexon #NexonEV pic.twitter.com/hjAFQwu2Vg
इस मामले को लेकर टाटा मोटर्स कंपनी ने एक बयान जारी किया और कहा, इस अलग-थलग घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए डिटेल में जांच की जा रही है। इसके बाद डिटेल शेयर करेंगे। हम अपने वाहनों और उनके यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
टाटा नेक्सन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। देशभर में हर महीने कम से कम 2,500-3,000 कारों की बिक्री हो रही है। कंपनी अब तक 30,000 नेक्सन ईवी बेच चुकी है। कंपनी ने कहा, लगभग 4 सालों में 30,000 से अधिक ईवी ने पूरे देश में 10 लाख किमी से अधिक की दूरी तय की है। इस तरह की यह पहली घटना है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |